किसान - मजदूर एकता जिंदाबाद! गांव का एका जिंदाबाद!! शहीद किसान अमर रहे!!
किसान सघंर्ष समिति
संस्थापक अध्यक्ष:- स्व. टंटी चैधरी (मूलतापी), डाॅ.सुनीलम् अध्यक्ष
दिनांक 18/03/21
किसान समस्याओं के
समाधान हेतु ज्ञापन
प्रति,
माननीय शिवराज चैहान
मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश शासन, भोपाल
द्वारा:- जिलाधीश छिन्दवाड़ा
विषय:- किसानों कि विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन पत्र ।
माननीय महोदय जी,
विगत 113 दिन से तीनों कृषि कानून रद्द करने, तथा सभी कृषि उत्पाद का समर्थन मूल्य पर खरीदी का कानून बनाने, बिजली संशोधन बिल 2020 वापस लेने की मांग को लेकर, किसान दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे है। किसान आन्दोलन में अब तक 300 किसानों की मृत्यु हो गई है। पूरे देश में किसानों की हालात बहुत खराब है। मध्यप्रदेश में किसानों के खेत में रवि की फसल कटाई के लिये खड़ी हुई है, और ओलावृष्टि के कारण फसलें खेतों में ही खराब हो चुकी है। अब तक किसानों की नष्ट हुई फसल का सर्वे करने के लिए किसानों के खेत में कोई अधिकारी, कर्मचारी या जनप्रतिनिधि नही पहुचे है। छिन्दवाड़ा जिले में पिछले वर्ष रवि की फसल तथा इस वर्ष खरीब की फसल की खरीदी समर्थन मूल्य पर ना होने के कारण, किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वर्तमान में बैंक के अधिकारी किसनों के खेत में पहुँच कर ऋण की वसूली के नाम पर कृषि उपकरण जप्त कर रहे है। कर्ज के कारण किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर है। प्रदेश के किसान निम्न मांगों की ओर आपका ध्यान आकृषित करने के उद्देश से यह ज्ञापन पत्र आपको भेज रहे है।
1. सभी किसानों का कर्जा माफ किया जाये ।
2. किसान का गेंहू चना और मसूर का समर्थन मूल्य पर खरीद किये जाने के लिए हो रहे पंजीयन की तारीख बढ़ाई जावे।
3. राजस्व विभाग द्वारा पंजीयन हेतु आधार लिंक की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।
4. अनाज खरीदी केन्द्र पर सभी किसानों के अनाज की तुलाई में अव्यवस्था ना हो इसके लिए उपार्जन केन्द्र बढ़ाये जावे।
5. बिजली कटौती एवं वोल्टेज के उतार चढ़ाव के चलते किसानों की मोटरें जलने से होने वाले नुकसान की भरपाई बिजली कम्पनी द्वारा कराई जावे।
6. सब्सिडी पर बिजली ट्रांस्फार्मर लगवायें जावें।
7. 3 एच.पी की मोटर पम्प पर 5 एच.पी. का बिजली बिल जबरन वसूली पर रोक लगाई जाये।
8. डीजल/पेट्रोल/गैस की कीमतों में तुरंत कटौती की जावे।
9. बैंकों द्वारा किसानों के कृषि यंत्रों की कुड़की पर रोक लगाई जावे।
10. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कार्डधारियों के नाम आधार से लिंक ना होने के कारण काट दिये गये है, इस कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली से राशन मिलना बन्द हो गया है। गरीब भुखमरी के कगार पर है अतः सभी गरीबों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से राशन वितरित किये जावे।
आपसे निवेदन है कि आप इन समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का कष्ट करें।
निवेदक :
संयुक्त किसान मोर्चा मध्यप्रदेश, अखिल भारतीय किसान सभा-किसान जागृति संगठन-अखिल भारतीय किसान सभा-भारतीय किसान युनियन, अराजनैतिक-क्रांतिकारी मजदूर संगठन-भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति युनियन-अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा, आल इंडिया खेत मजदूर संगठन, किसान संघर्ष समिति, नर्मदा बचाओं आन्दोलन, श्रमिक जनता संघ
- एड. आराधना भार्गव
प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान संघर्ष समिति

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक टिप्पणियाँ करें...पर ध्यान रहे ये तिपनियां किसी देश, धर्म, सम्प्रदाय, जाति के खिलाफ विद्वेष पैदा करने वाली न हों!