उखाड़ दिया गया शहीदों का
किसान चौक
3 मार्च को सुबह 3 बजे सिरसा में दांडी से चलकर मिट्टी सत्याग्रह यात्रा सिरसा पहुँची थी जिसकी अगुवाई मेधा पाटेकर जी कर रही है। यहां सिरसा में शहीद किसानों की याद में किसान चौक बनाया गया। उसके बाद मिट्टी सत्याग्रह यात्रा मानसा पंजाब की तरफ़ रवाना हो गयी।
रात को सिरसा प्रशासन व पार्टियों ने साथ मिल कर इस किसान चौक को उखाड़ दिया है। पूरे देश से शहीदों की भूमि से आई से बने मटके को भी नुकसान पहुंचाया व अपमान किया गया है। सयुंक्त किसान मोर्चा इस घटना की कड़ी निंदा करता है। यह एक और मौका है जहां से भाजपा ने यह सिद्ध किया है कि वे किसानों से असहमत ही नहीं बल्कि घोर विरोधी भी है।
देशभर से शहीदों की धरती से इक्कठी कर लाई गई मिट्टी से दिल्ली के मोर्चो पर शहीद स्मारक बनाये जाएंगे। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है:-
*5 अप्रैल-*
*शाहजहांपुर बॉर्डर*- सुबह 9 से 11 बजे
*टिकरी बॉर्डर* - (पकौड़ा चौक) , बहादुरगढ़ दोपहर 2 बजे
*टिकरी बॉर्डर*- मेट्रो के पास शाम 4 बजे
*6 अप्रैल*-
*गाजीपुर बॉर्डर* सुबह 9 से 11 बजे
*सिंघु बॉर्डर*- दोपहर 2 बजे
◆◆◆◆◆◆

किसान राष्ट्र की शान
जवाब देंहटाएं